फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भाजपा विधायक के गांव में बड़ी चोरी, 12 लाख के जेवर ओर 30 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

Tue, 08 Apr 2025 08:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (सोहावल) अयोध्या

सार

अयोध्या के भाजपा विधायक के गांव में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। 15 दिनों में कई गांव की कई चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान के गांव में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बीती रात महोली निवासी अनूप कुमार के घर के पीछे की दीवार से चोरों ने धावा बोल दिया। सो रहे पति-पत्नी के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने घर के दो कमरों में रखी अलमारी का लॉककर तोड़कर लगभग 12 लाख के जेवरात और 30 हजार की नकदी पार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार बीती रात लगभग दो बजे घर में किसी के होने की आहट हुई। दरवाजा बाहर से बंद होने पर भाई गंगाधर को मोबाइल से जानकारी देते हुए गुहार लगाई। गुहार सुन ग्रामवासियों का आता देख चोर भागने लगे। महादेवपुर निवासी हैप्पी सिंह ने बताया कि पांच लोगों को दीपचंद सिंह के ट्यूबेल पर देखा। उन्होंने पूछा तो सभी ने असलहा लहराते हुए दौड़ा लिया किसी तरह भागकर जान बचाई।

घटना की सूचना पर एसपीआरए बलवंत कुमार, सीओ योगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सत्ती चौरा चौकी प्रभारी एसपी सिंह ने गांव में फेरी लगाकर घूमने वालों पर आशंका व्यक्त की है। बताया कि सीतापुर और बाराबंकी से आए चोरों पर संदेह है।
विज्ञापन


एक पखवाड़े में चोरी की कई घटनाएं, खुलासा एक भी नहीं
बीते एक पखवाड़े में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इब्राहिमपुर कंदई निवासी शिवपूजन सिंह, बरेसर निवासी विजय कुमार मिश्र, हरनाम, सतीश और गुड्डू दूबे के घर में इसी तरह चोरी हो चुकी। इनमें से एक भी घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। अब विधायक के गांव में चोरी की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें