फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर-खीरी: महिला से छेड़छाड़ मामले में हुई कार्रवाई, डीडी दुधवा के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 25 Aug 2020 11:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर समेत अन्य पर छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में लखीमपुर-खीरी जिले के गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


दरअसल, एक अगस्त को गौरीफंटा रेंज में दो बकरियों व एक ग्रामीण को गश्त के दौरान पार्ककर्मी ले गए थे। साथ ही डीडी मनोज सोनकर भी थे और कीरतपुर बीट में गश्त के लिए चले गए। वहां से वापस लौटते समय इससे गुस्साएं महिला व पुरुष ग्रामीणों ने सेड़ा-बेड़ा में रास्ते पर बांस-बल्लियां लगाकर रास्ता बंदकर दिया था।

मामले में पार्ककर्मियों और ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई। डीडी भी इस हाथापाई का शिकार हुए थे। हालांकि बाद में उन्होंने इससे इंकार किया था। गौरीफंटा पुलिस के पहुंचने और पकड़े गए ग्रामीण को वन विभाग द्वारा छोड़ने पर गुस्साए ग्रामीण शांत हुए थे। मामले में एक महिला की तहरीर पर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने 21 अगस्त को दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर समेत अन्य पर छेड़छाड़,एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

 

पहले भी हुआ है विवाद

बीती एक जुलाई को भी भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना नदी घाट की जमीन को जोतने को लेकर दुधवा नेशनल पार्क की बनकटी वन विभाग की टीम और कजरिया गांव की वन समिति के लोगों के बीच झड़प हो गई। जो मारपीट में बदल गई। वनकर्मियों ने कई हवाई फायर किए जिसके बाद समिति के लोगों की भीड़ कम हुई। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट भी गौरीफंटा कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।

विधायक से भी हो चुकी है तनातनी 

डीडी मनोज सोनकर से विधायक रोमी साहनी की ठन चुकी है। विधायक भी डीडी के खिलाफ मुख्यमंत्री, वन मंत्री समेत उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत कर चुके
हैं। साथ ही गरीबों लोगों के शोषण का आरोप भी डीडी पर लगा चुके हैं। कटरूआ क्षेत्र के फूल बीनने वालों से वसूली का आरोप भी डीडी पर विधायक लगाते रहे हैं।
 
विज्ञापन

यह गरीब परिवार को न्याय मिला है। जिसके लिए नवागत एसपी धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने एक गरीब महिला के दुख को जानकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोमी साहनी, विधायक, पलिया

जिस महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है वह महिला वहां पर मौजूद ही नहीं थी। स्थानीय स्तर पर दबाव डालकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस जंगल के कोर एरिया में आग जलाकर वहां पर जानवर चराए जा रहे थे वन्य जीव एक्ट के तहत उस पर तो कार्रवाई की ही जाएगी। फिलहाल किसी भी अधिकारी से बिना बात किए या जानकारी में डालकर रिपोर्ट दर्ज करना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
मनोज कुमार सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क

गौरीफंटा कोतवाली में डीडी दुधवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप कुकरेती, सीओ पलिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें