- महानगर थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ।
महानगर निशातगंज निवासी पूजा पांडेय ने थंब कॉफी कंपनी पर निवेश के नाम पर 3.66 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए महानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
पूजा पांडेय के अनुसार, उन्होंने 14 अप्रैल 2025 को कंपनी में 66,000 रुपये का निवेश किया था। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा हुआ, जिससे कंपनी पर उनका भरोसा बढ़ा। इसी भरोसे में आकर उन्होंने तीन लाख रुपये का और निवेश कर दिया, पर दोबारा उनको कोई मुनाफा नहीं दिया गया। पूजा ने 9 जुलाई को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूजा की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।