लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में शुक्रवार को सत्र 2025-26 में बीएससी गणित वर्ग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हुई। काउंसलिंग के लिए शुक्रवार को 350 अभ्यर्थियों (सामान्य और आरक्षित श्रेणी) को बुलाया गया था। इसमें से 215 अभ्यर्थियों ने सभी मूल प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के बाद फीस जमा कर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी की। प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बीएससी गणित वर्ग की कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होंगी। रिक्त सीटों के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे और बीएससी बायों के लिए सुबह 11 बजे काउंसलिंग शुरू होगी।