लखनऊ। इंदिरानगर निवासी महिला ने तीन युवकों पर छींटाकशी का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
महिला के मुताबिक वह घरों में काम करती है। 21 अक्तूबर की दोपहर तीन बजे काम निपटाकर घर जा रही थी। खुर्रमनगर चौराहे के पास बाइक सवार फहीम व उसके साथी पीछे से आए और उनसे अश्लील हरकत व अभद्र टिप्पणी करने लगे। महिला को रास्ते में भाई मिल गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपियों की तलाश जारी है।