फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोथेरेपी कराने गई महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, सात लोगों की कराई जांच

Thu, 28 May 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू
विज्ञापन
केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसके सीधे संपर्क में आए रेजिडेंट समेत पांच लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी 59 वर्षीय महिला स्तन कैंसर से पीड़ित है। उसे शताब्दी अस्पताल में रेडियोथेरेपी के लिए भर्ती किया था। लीनियर एक्सीलरेटर से होने वाली रेडियोथेरेपी सप्ताह भर से चल रही है। महिला में इलाज से पहले संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

सोमवार को थेरेपी से पहले लक्षण पाए जाने पर जांच हुई, मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। महिला के बाद जिन दो मरीजों की रेडियोथेरेपी की गई थी, उनकी भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इन्हें भी आइसोलेशन में रखा जाएगा। एक रेजिडेंट, दो टेक्निीशियन, दो मेडिकल फिजिसिस्ट को क्वारंटीन कर दिया गया है। लीनियर एक्सीलेटर मशीन को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मृत प्रसूता की रिपोर्ट निगेटिव 

महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक दिन के लिए लीनियर एक्सीलेटर बंद की गई है। दो मरीज और पांच लोगों के स्टाफ की जांच कराई गई है। -डॉ. सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी केजीएमयू

वहीं डफरिन अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के बाद जिस महिला की मौत हुई थी, उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरा जैन ने इसकी जानकारी दी। 

90 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 90 लोगों के सैंपल लिए। इसमें 24 प्रवासी हैं जो पहले से क्वारंटीन थे। इसके अलावा राजधानी के विभिन्न इलाके के लोग शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें