फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लच्छू महाराज अवॉर्ड को इस प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री का इंतजार

Mon, 27 Aug 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
प्रख्यात कथक गुरु पं. लच्छू महाराज की जयंती पर किसी समय फिल्मी व संगीत कलाकारों की उपस्थिति के कारण लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे पं. लच्छू महाराज अवॉर्ड को प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का इंतजार है।
विज्ञापन


एक सितंबर को होने वाला यह समारोह 2012 के बाद से बंद है। लच्छू महाराज की शिष्या कथक नृत्यांगना कुमकुम आदर्श द्वारा पं. लच्छू महाराज बैले सेंटर की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जाता है।

पिछले वर्षों में माधुरी दीक्षित को यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी। इसके साथ फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन और अभिनेता चिरंजीवी को भी यह अवॉर्ड देने की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पहले की भांति भव्य होगा आयोजन

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित - फोटो : डेमो
कुमकुम आदर्श कहती हैं कि हम माधुरी दीक्षित को यह अवॉर्ड देना चाहते हैं लेकिन उनकी तारीख नहीं मिल पा रही है। हम जब भी यह समारोह करेंगे, पूर्व की भांति भव्यतापूर्वक करेंगे। जैसे ही उनकी तारीख मिलेगी, हम आयोजन करेंगे।

कई प्रसिद्ध कलाकारों को मिल चुका अवॉर्ड
लच्छू महाराज अवॉर्ड अब तक फिल्म अभिनेत्री कुमकुम, वहीदा रहमान, आशा पारेख, रेखा, श्रीदेवी, जयाप्रदा को दिया जा चुका है। इसी प्रकार इसे प्रसिद्ध संगीत कलाकारों अमला शंकर, बिरजू महाराज को भी प्रदान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें