माल। क्षेत्र के रनीपारा निवासी श्रमिक चंदन (19) ने शुक्रवार रात गांव स्थित मिश्री लाल के बाग में पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटका देखा तो खबर परिजनों को दी। चंदन के पिता रज्जन ने बताया कि बेटा शुक्रवार शाम छह बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने उसे तलाश किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सुबह ग्रामीणों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। सैदापुर चौकी प्रभारी अभय बाजपेई ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।