फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले केशव : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से कमल की तरह खिलेंगे मजदूरों के चेहरे

Wed, 06 Mar 2019 01:24 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान से ज्यादा विपक्ष बिलबिला रहा है। देश की सेना का हौसला बढ़ाने की जगह विपक्षी दल उस पर अंगुली उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। विपक्षी दल एयर स्ट्राइक के सुबूत मांग रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। जनता उन्हें समझा देगी कि सेना पर अंगुली उठाने का अंजाम क्या होता है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य मंगलवार को लोक भवन में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को लागू करने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू कर श्रमिकों के चेहरे कमल की तरह खिला दिए हैं। हम जिस लोक भवन में बैठे हैं, वह ऐसे मजदूरों की मेहनत के कारण ही है।

गांव, गरीब, किसान और मजदूर भाजपा के एजेंडे में हैं। विपक्ष को मजदूर, किसान और युवा कल्याण के कार्यों का विरोध करने की आदत हो गई है। गरीबों की मदद की कोई भी योजना विपक्ष को कभी पसंद नहीं आती। मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत नंबर एक तथा यूपी भारत में नंबर एक बन रहा है। 
विज्ञापन


श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 46 लाख निर्माण मजदूरों में से 25 लाख मजदूर जिनकी आयु 40 साल तक है, उनको भी इस दायरे में लाकर सरकार उनकी मदद करेगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री मन्नू कोरी, मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा और श्रम आयुक्त अनिल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें