यूपी प्रेस क्लब में लेबर पार्टी (एस) की घोषणा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर व अन्य पदाधि
लखनऊ। लेबर पार्टी (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि सभी धर्मों, वर्गों और जातियों को जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा, रोजगार, व्यापार और राजनीति में हिस्सेदारी दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। जल्द ही देशभर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। वह सोमवार को यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
इससे पहले पार्टी के चेयरमैन डॉ. रामगोपाल बघेल और कोषाध्यक्ष भारती बघेल ने जेपी धनगर को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्हें संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
धनगर ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कराने और पात्र अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र दिलाने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने मजदूरों के लिए अलग बजट और शहरों के लेबर चौक पर बैठने व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की भी मांग की। प्रेसवार्ता में साहब सिंह धनगर, उमेश पाल धनगर, आचार्य विजय बहादुर, वीरेंद्रनाथ धनगर, राजेंद्र पाल धनगर, जयराम पाल एडवोकेट, तेज प्रताप धनगर समेत कई लोग मौजूद रहे।