फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांड़ के हमले में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Mon, 19 Aug 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के चंदर्खा बुजुर्ग निवासी राम दयाल (35) पुत्र राम खेलावन बहराइच स्थित एक चावल मिल में काम करता था। शुक्रवार रात वह साइकिल से घर लौट रहा था। चिचड़ी चौराहा के पास एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें