फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर की बिजली ठीक कर रहे युवक को लगा करंट, मौत

Mon, 19 Aug 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखहिया निवासी राजेंद्र यादव (32) पुत्र राम खेलावन के घर की लाइट शनिवार को खराब थी। राजेंद्र घर में लगा बिजली का बोर्ड खोल कर लाइन सही कर रहा था। इस बीच अचानक आपूर्ति बहाल हुई और वह बिजली की चपेट में आ गया। जब तक परिवार के लोग कुछ कर पाते राजेंद्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना सोनवा पुलिस को दिए बगैर परिवार के लोगों ने रविवार उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें