ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत
लखनऊ। सरोजनीनगर में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी मजदूर सुरेश कुमार (23) की मौत हो गई। उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि सुरेश बृहस्पतिवार तड़के गोसाईंगंज के गंगागंज स्थित ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट लादकर सरोजनी नगर जा रहे थे। ट्रैक्टर गोपी चला रहे थे। सुरेश, उनके साथी सूरज, आशीष व एक अन्य युवक ट्रैक्टर पर बैठे थे। पिपरसंड पहुंचने पर झपकी आने से सुरेश नीचे गिर गए और ट्रैक्टर उनके ऊपर से निकल गया। पिता रामपाल की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में मां सुनीता, तीन बहने अंजू, मंजू व संजना हैं।
निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
लखनऊ। निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मड़ियांव के सिमरा गौरी निवासी कमलेश रावत (32) की मौत हो गई। वह मजदूरी करते थे। उनके भाई सर्वेश ने बताया कि कमलेश कुछ दिनों से सैरपुर के छठा मील में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार दोपहर वह दूसरी मंजिल पर बने पाड़ पर चढ़कर प्लास्टर कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे थे। परिवार में पत्नी कोमल व एक बेटा है।