फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टेशन पर प्रसव पीड़ा, आरपीएफ महिला कांस्टेबल बनीं फरिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात गंभीर थे, अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में महिला आरपीएफ कर्मियों ने मोर्चा संभाला और साड़ी व चादर से घेरा बनाकर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। बाद में एंबुलेंस से मां-बेटे को झलकारी बाई अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी अमित राय के मुताबिक, शुक्लागंज (कानपुर नगर) निवासी महिला अंजलि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। ऑन ड्यूटी आरपीएफ कांस्टेबल पूनम यादव ने तुरंत सूचना देकर अन्य महिला कांस्टेबलों वंदना चौधरी समेत अन्य को मौके पर बुलाया। सभी ने मिलकर साहस दिखाया और महिला यात्री की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें