फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रम विभाग अधिकारी की गाड़ी नो-पार्किंग से उठी तो चालक भड़का, भरना पड़ा जुर्माना

Sun, 13 Aug 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को ट्रैफिक कर्मियों ने कानपुर में श्रम विभाग में तैनात एक अधिकारी की गाड़ी जैसे ही नो -पार्किंग जोन से उठा तो चालक भड़क उठा। उसने ट्रैफिक पुलिस वालों को अर्दब में लेने का प्रयास किया पर, जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैफिक कर्मी को हजरतगंज इलाके में स्थित रॉयल कैफे के बाहर नो-पार्किंग में एक चार पहिया गाड़ी खड़ी मिली।
वाहन कानपुर के श्रम विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी का बताया गया। ट्रैफिक पुलिस वालों ने जैसे ही गाड़ी को उठाने का प्रयास किया तो चालक भड़क उठा।
उसने गाड़ी को छुड़वाने के लिए कई फोन लगाए, पर ट्रैफिक पुलिस वाले गाड़ी यार्ड में ले गए। पीछे-पीछे पहुंचे चालक ने अंत में जुर्माना भरा। इसके बाद गाड़ी छूटी।
इसके अलावा 70 चार पहिया और सात दोपहिया वाहनों को नो-पार्किंग से क्रेन की मदद से उठाया गया। शहरभर में चले अभियान के दौरान नो- पार्किंग में खड़े 497 वाहनों का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें