लखनऊ। ला-मार्टिनियर कॉलेज के राजवीर सिंह कक्कड़ ने ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह (स्कूल नेशनल्स) में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से छह सितंबर तक मध्य प्रदेश के एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी में आयोजित हुई थी। अब वह दिसंबर में होने वाली सीनियर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। विनायक वर्मा बी ने भी इस प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की है। इस अवसर पर ला-मार्टिनियर कॉलेज के प्राचार्य गैरी डोमिनिक एवरेट और विकार तोमर ने राजवीर को बधाई दी।