लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सीएमएस क्रिकेट मैदान पर रविवार को मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की टीमों के बीच हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैच का टॉस किया। डॉ. नीरज सिंह की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 87 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आनंद द्विवेदी की टीम इलेवन स्कूल प्रबंधक ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन गेंद शेष रहते 89 रन बनाकर जीत हासिल की। अनुग्रह द्विवेदी को मेन ऑफ द मैच चुना गया।