फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला मार्टीनियर की छात्राओं का ड्राइवर ने दिया सुराग

Mon, 26 Aug 2013 01:56 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ला मार्टीनियर कॉलेज के हॉस्टल से रहस्यमय हालात में लापता छात्राओं का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। तलाश में जुटी पुलिस ने उनके दोस्तों व एक ऑटो चालक से पूछताछ की है।
विज्ञापन


हॉस्टल से निकलने के बाद छात्राओं ने तीन घंटे सहारागंज में बिताए। इसके बाद ऑटो से इंदिरानगर गई थी। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालक के मोबाइल से अपने दोस्तों को मिस कॉल भी की थी।

फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि छात्राएं डांट के डर से भागी हैं। ला मार्टीनियर कॉलेज के हॉस्टल से शुक्रवार दोपहर लापता हाईस्कूल की दो छात्राओं की तलाश में जुटी हजरतगंज पुलिस ने एक ऑटो चालक, कॉलेज प्रबंधन, हॉस्टल की वार्डेन, कर्मचारियों व कॉलेज पहुंचे दोनों के अभिभावकों से तहकीकात की।
विज्ञापन


दोस्तों ने बताया कि छात्राओं ने मामा नामक ऑटो चालक के मोबाइल से उन्हें मिसकॉल की थी। इस बीच छात्राओं के संबंध में मोबाइल पर पूछताछ शुरू होने पर ऑटो चालक खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया।

उसने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सहारागंज से दो लड़कियों ने इंदिरानगर जाने के लिए ऑटो बुक किया था। रास्ते में उन्होंने फोन न होने की बात कहकर मोबाइल मांगा।

बैलेंस कम होने के चलते उसने मिसकॉल करने की बात कहते हुए फोन दिया था। इंदिरानगर में उतरने पर लड़कियों ने भाड़े के 130 रुपये दिए और चली गईं।

इसके दो घंटे बाद मोबाइल पर कॉल आने लगी और लड़कियों के बारे में पूछा जाने लगा। उधर, सहारागंज के सीसीटीवी फुटेज में दोनों छात्राएं नजर आई, लेकिन उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति नजर नहीं आया।
 
कॉलेज प्रबंधन व अभिभावकों से तहकीकात में पता चला है कि छात्राएं पढ़ाई में कमजोर थी। कई बार हिदायत देने पर भी सुधार न होने पर कॉलेज प्रबंधन ने दोनों के अभिभावकों को रविवार को कॉलेज पहुंचने का नोटिस भेजा था।

आशंका है कि डांट व कॉलेज से निकाले जाने के डर से दोनों हॉस्टल से भागी हैं। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि छात्राओं ने जिन दोस्तों व करीबी लोगों को फोन किया था, उनमें एक का लोकेशन इंदिरानगर का था।

माना जा रहा है कि ऑटो से उतरने के बाद दोनों ने उन्हीं के यहां पनाह ली होगी। पुलिस की एक टीम इंदिरानगर में टोह ले रही है।

हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही
दोनों छात्राओं का एक साथ हॉस्टल से भाग निकलना हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर रहा है। हालांकि मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस कुछ बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें