प्रतियोगिता के दौरान लामार्टीनियर (लाल) और सीएमएस (सफेद) के खिलाड़ी।
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में लामार्टीनियर टीम सी और लामार्टीनियर टीम बी ने जीत दर्ज की। लामार्टीनियर पोलो ग्राउंड पर पहले मैच में लामार्टीनियर टीम सी ने आईसीएसई अंडर-17 टीम को 2-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में लामार्टीनियर टीम बी ने सीएमएस महानगर को 1-0 से शिकस्त दी। पहले मुकाबले में लामार्टीनियर टीम सी ने आक्रामक शुरुआत की। लव चंद्रा ने 14वें मिनट में पहला गोल कर टीम लामार्टीनियर सी को बढ़त दिलाई। इसके बाद 25वें मिनट में नील कुमार ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। आईसीएसई अंडर-17 टीम ने वापसी का प्रयास करते हुए देवाग्य के गोल से अंतर कम किया, लेकिन लामार्टीनियर टीम सी ने अंत तक बढ़त बरकरार रखते हुए 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिन के दूसरे मुकाबले में लामार्टीनियर टीम बी और सीएमएस महानगर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के दूसरे ही मिनट में सूरज ने शानदार गोल कर लामार्टीनियर टीम बी को बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद सीएमएस महानगर ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन लामार्टीनियर टीम बी की मजबूत रक्षापंक्ति ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-0 रहा और लामार्टीनियर बी ने मुकाबला जीत लिया।