मुकाबले के दौरान खेलते लामार्टीनियर और ब्राइटलैंड के खिलाड़ी।
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबलों में मेजबान ला-मार्टीनियर कॉलेज और यूनिटी कॉलेज ने जीत से आगाज किया। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ ला-मार्टीनियर के प्रिंसिपल गैरी डॉमनिक एवरेट ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। दिन का पहला मुकाबला ला-मार्टीनियर कॉलेज और ब्राइटलैंड स्कूल के बीच खेला गया। दूसरे ही मिनट ने रसेल ने गोल करते हुए ला-मार्टीनियर कॉलेज को 1-0 से बढ़त दिलाई। 37वें मिनट में स्वास्तिक वर्मा ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दिन के दूसरे मुकाबले में यूनिटी कॉलेज की भिड़ंत कॉल्विन कॉलेज से हुई। यूनिटी के लिए पहले हाफ में अली मेंहदी और दूसरे हाफ में हुसैन ने बेहतरीन मैदानी गोल करते हुए यूनिटी कॉलेज को 2-0 से बढ़त दिलाई। यह स्कोरलाइन मुकाबले के अंत तक बरकरार रही।