फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 22 मीटर चौड़ा होगा कुर्सी-देवा-चिनहट मार्ग, दो पुल भी बनेंगे

Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र से देवा व माती होते हुए लखनऊ के चिनहट तक बनने वाली फोरलेन सड़क के प्रोजेक्ट की पूरी कार्ययोजना तैयार हो गई है। इस परियोजना पर खर्च के लिए 464 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। जिसमें 180 करोड़ रुपये सड़क बनाने में, 150 करोड़ रुपये इंदिरा नहर पर दो पुल बनाने में और बाकी धनराशि बिजली के खंभे व वृक्षों की शिफ्टिंग पर खर्च होगी। इस 22 मीटर चौड़े मार्ग के बनने से बाराबंकी, लखनऊ और सीतापुर के बीच आवागमन सुगम व जाम मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में औद्योगिक, धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के विकास में भी खासी मदद मिलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वर्तमान सड़क लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग के किमी 26 से निकलकर देवा होते हुए चिनहट तक जाती है। इस पर ट्रैफिक का लोड होने के कारण आए दिन लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। बीते दिनों डीएम शशांक त्रिपाठी ने सर्वे कराने के बाद सड़क के चौड़ीकरण की पहल की थी। इसके अनुपालन में ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर खर्च होने वाली 468 करोड़ की राशि का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था। चार दिन पहले शासन स्तर से खर्च राशि की स्वीकृति मिल जाने से लोगों में खुशी की लहर है।
डिवाइडर युक्त बनेगी पूरी सड़क
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग पर नौ-नौ मीटर चौड़ी दोनों लेन के साथ दो-दो मीटर की सड़क पटरी भी होगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी शामिल होगा। इससे यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने में काफी मदद मिलेगी। परियोजना के सेतु निगम द्वारा इंदिरा नहर पर माती के पास और दूसरा कुर्सी के पास फोर लेन पुल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सुनिश्चित होगी बेहतरीन कनेक्टिविटी
कुर्सी, माती, देवां सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों और दर्जनों गांवों के लिए यह सड़क विकास की नई राह खोलेगी। इस मार्ग के जरिए किसान पथ से भी बेहतर कनेक्टिविटी लोगों को सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

शशांक त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें