फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिल्मकार गौहर रजा को कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान

विज्ञापन
गौहर रजा को मिला सम्मान।
विज्ञापन
लखनऊ। वैज्ञानिक और फिल्मकार गौहर रजा को कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान मिला है। निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी में रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में कुंवरपाल सिंह स्मृति ट्रस्ट और जनवादी लेखक संघ ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


केपी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष नमिता सिंह ने बताया कि कुंवरपाल सिंह का जीवन सामाजिक बदलाव की दिशा में संघर्ष और योगदान से भरा हुआ था। उन्होंने साहित्य, संस्कृति और सामाजिक बदलाव को एक साथ जोड़ा और वैज्ञानिक चेतना को समाज में फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गौहर रज़ा वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं। इसलिए वह सामाजिक रूप से भी शोध करते रहते हैं। उन्होंने कुंभ मेले जैसे आयोजनों से भी अपने शोध तत्व प्राप्त किए हुए हैं।

गौहर रज़ा ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण केवल व्यक्तिगत सोच का परिणाम नहीं, बल्कि उनके पारिवारिक और सामाजिक माहौल का भी योगदान है। सामाजिक बदलाव लाने हैं तो छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता वंदना मिश्रा, वरिष्ठ आलोचक नलिन रंजन सिंह सहित अन्य साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें