कुंवर बासित अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कुंवर बासित अली।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को नई गति और ऊर्जा मिल रही है। कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कुंवर बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान से अधिक सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की जिम्मेदारी है। देशभर में अल्पसंख्यक समाज के बीच संपर्क और संवाद को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
कुंवर बासित अली का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लखनऊ में मिले स्नेह और भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया। कहा कि लखनऊ की धरती पर मिला कार्यकर्ताओं का उत्साह नई जिम्मेदारी के संकल्प को और मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी देवेश कोरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए समर्थन जताया।