लखनऊ। महाकुंभ जाने वालों की सुविधा के लिए कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 13 फेरों में 28 फरवरी तक चलाई जाएंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04202/01 प्रयागराज संगम-आलमनगर-प्रयागराज संगम मेला स्पेशल, ट्रेन 04206/05 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट जंक्शन-प्रयागराज संगम कुंभ मेला स्पेशल और 04210/09 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज संगम कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें 27 जनवरी से शुरू कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 31 जनवरी से पांच फरवरी तक, 10 से 14 फरवरी तथा 24 से 28 फरवरी तक चलेंगी।