फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरत शाहमीना शाह दरगाह पर कुल की महफिल

Wed, 17 Dec 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरत शाहमीना शाह दरगाह पर कुल की महफिल
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत मखदूम शाहमीना शाह की दरगाह पर कुल की महफिल का आयोजन हुआ। इसमें कई दरगाहों के सज्जादानशीनों ने शामिल होकर अकीदत का इजहार किया। इस दौरान नाअत व मनकबत और सूफियाना कलाम से दरगाह रोशन रही।
विज्ञापन

हजरत मखदूम शाहमीना शाह दरगाह के सज्जादानशीन शेख राशिद अली मीनाई की अध्यक्षता में सजी कुल की महफिल में रुदौली की खानकाह हजरत शेख मखदूम अहमद से शाह आफाक अहमद मियां, बेनजीर शाह वारसी, बिलग्राम से मोहम्मद जुनैद के अलावा मोहम्मद इदरीस एडवोकेट, अयाज अहमद, राज अहमद, निसार मैनेजर, इरशाद खां, कारी मोहम्मद इस्लाम, कमर सीतापुरी, पीरजादा रईस अली मीनाई, अमान मीनाई, रेहान मीनाई, मजहर मीनाई आदि शामिल हुए। इस दौरान काकोरी के कव्वाल मोहम्मद अरशद ने अपने अंदाज में हम्द, नाअत व मनकबत के साथ सूफियाना कलाम पेश किए।

हजरत शाह दोसी का तीन दिवसीय उर्स आज से

हजरत शाह दोस्त मोहम्मद उर्फ शाह दोसी का सालाना तीन दिवसीय उर्स बुधवार को मीलाद की महफिल से शुरू होगा। खदरा टीजी हॉस्टल रोड स्थित दरगाह के मुतवल्ली मोहम्मद फारूक उर्फ बाबू ने बताया कि उर्स के पहले दिन इशा की नमाज के बाद मीलाद की महफिल से उर्स का आगाज होगा। इसमें उलमा खिताब करेंगे। उर्स के दूसरे दिन 18 दिसंबर को सुबह नौ बजे दरगाह का गुस्ल और शाम को मगरिब की नमाज के बाद कुल की महफिल होगी। अंतिम दिन 19 दिसंबर को शाम को मगरिब की नमाज के बाद कुल और रात में महफिले समा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें