फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरैल रिवरफ्रंट: सीएम योगी ने दिलाया भरोसा- नहीं तोड़ा जाएगा एक भी मकान, प्रतिनिधिमंडल ने की थी मुलाकात

Tue, 16 Jul 2024 10:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रिवरफ्रंट के दायरे में आने वाले मोहल्ले के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और कहा कि जिन मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। उन्हें नहीं तोड़ा जाएगा और दहशत फैलाने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिला प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में आने वाले रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर में रहने वाले लोगों के मकान नहीं तोड़े जाएंगे। मंगलवार को इन इलाकों के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपनी बात रखी।

विज्ञापन




मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि मुख्यमत्री योगी ने हमें पूरा भरोसा दिलाया कि जिन लोगों के मकान की रजिस्ट्री है वो मकान नहीं तोड़े जाएंगे और जिन अफसरों ने लोगों में दहशत फैलाई है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - यूपी: पैतृक संपत्ति के विवाद होंगे खत्म, तहसील-कचहरी के चक्करों से मिलेगी मुक्ति, न्यूनतम शुल्क लाने की तैयारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, स्वास्थ्य का लिया हालचाल, हुई थी ओपन हॉर्ट सर्जरी


प्रतिनिधिमंडल में शामिल निशा झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने हमारी बात सुनी और कहा कि अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है उन मकानों को बिल्कुल नहीं तोड़ा जाएगा जिनकी रजिस्ट्री है। जिन मकानों की रजिस्ट्री है ये उनका हक है कि वो उन्हीं घरों में रहें। निशा झा ने बताया कि हम लोगों के लिए ये बड़ी राहत की बात है। हमने एक सप्ताह से ठीक से खाना नहीं खाया है। रहीम नगर की गुंजन शुक्ला ने कहा कि योगी जी ने हमारा साथ दिया और हमारे बच्चों और परिवार का ख्याल रखा।
विज्ञापन


इसके पहले कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में अकबरनगर के बाद आए रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर के लोग अपने घरों को अवैध बताकर लाल निशान लगाए जाने से काफी गुस्से और दुख में थे। शनिवार, रविवार को इसके विरोध में अलग-अलग तरह से प्रदर्शन करने वाले इलाके के लोग सोमवार रात अचानक शंख, ढोल, नगाड़े बजाने लगे। कुकरैल किनारे हर्ष की बारिश होने लगी।

स्थानीय लोग सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरखनाथ की जय-जयकार करने लगे। रिवरफ्रंट के दायरे में आए रहीमनगर के विजय शुक्ला ने बताया कि सरकार ने उनकी गुहार सुन ली है। फिलहाल उनके घरों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है। राहुल शर्मा ने कहा, हम यही नहीं समझ पा रहे थे कि हमारे घर अवैध कैसे हो गए हैं? मांग की जा रही थी कि ध्वस्तीकरण को रोका जाए। हमारी मांग मानकर बड़ी राहत दी गई है। गुंजन शुक्ला ने खुश होकर कहा कि अब हमारे घर नहीं तोड़े जाएंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें