फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्षत्रिय संगठनों ने किया शस्त्र पूजन

Mon, 14 Oct 2024 05:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विजयदशमी पर शहर की विभिन्न क्षत्रिय समितियों व संगठनों ने शस्त्रों का रोली तिलक लगाकर पूजन और आरती की गई। भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से गोमतीनगर के सीएमएस सभागार में भव्य आयोजन किया गया। समागम का स्वागत भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह, मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि, लेटे हुए हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी ने संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने राम के आदर्श, त्याग, संकल्प और सहिष्णुता के साथ ही महाराणा प्रताप के बलिदान के बारे में बताया। डॉ. दिनेश शर्मा ने शास्त्र और शस्त्र दोनों के महत्व पर प्रकाश डाला। इंदौराबाग स्थित एमबी लॉन में हवन के पश्चात क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपने-अपने शस्त्रों को रोली तिलक लगाकर पूजन और आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें