जूनियर नेशनल तैराकी में यूपी के कृष्णा को स्वर्ण
लखनऊ। भुवनेश्वर में चल रही 52वीं जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन यूपी के तैराक कृष्णा यादव ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर के लैतोंजम लालचेनबा ने रजत और तमिलनाडु के रोनाल रेटनम ईजे ने कांस्य पदक जीता। पिछले वर्ष भी कृष्णा ने उत्तर प्रदेश के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। उन्होंने प्रारंभिक प्रशिक्षण लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोच निशित दीक्षित से लिया। इसके बाद बंगलूरू स्थित स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्लेनमार्क अकादमी में राष्ट्रीय कोच पार्थ मजूमदार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह, मानद सचिव शिवम कपूर ने कृष्णा की उपलब्धि पर बधाई दी।