युवा कुंभ में कृष्ण गोपाल ने देश भर से आए युवा प्रतिनिधियों को गरीब परिवारों का जीवन बदलने का एजेंडा दिया। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा, कमजोर, भीख का कटोरा लेकर मांगने वाला भारत नहीं है। प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाला, अनेक देशों के लिए सेटेलाइट बनाने वाला, मिसाइल बनाने वाला भारत है।
आरएसएस विचारक ने कहा कि एक ओर संपन्न, मेधावी और प्रतिभासंपन्न भारत, दूसरी ओर गरीब भारत है। गरीबों के रहने के लिए सुविधा नहीं है। संस्कार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों भारत को एक रहने के लिए अपने गरीब भाई-बहनों के लिए काम करना है। यह काम केवल सरकारों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।