फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोटेदार बनवाएंगे आयुष्मान कार्ड और जोड़ेंगे नए मतदाता

विज्ञापन
जानकारी देते विधायक ओपी श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शीघ्र कार्ड उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विशेष पहल शुरू की है। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के राशन कोटेदारों की विशेष बैठक की, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड वितरण व नव मतदाता पंजीकरण को लेकर विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र नागरिकों तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाना है। इसी के तहत खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से कोटेदारों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक कोटेदार से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों की पहचान करें। उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शीघ्र कार्ड उपलब्ध कराने में सहयोग करे।
उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए और छूटे हुए लाभार्थियों की सूची तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। उसके बाद शिविर लगाकर इनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

जानकारी देते विधायक ओपी श्रीवास्तव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें