फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोटेदार ने व्हाट्सएप पर लगाया पाकिस्तान की आजादी के जश्न का स्टेटस, जेल

Thu, 17 Aug 2023 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इंदौराबाग के कोटेदार जुबेर ने व्हाट्सएप के स्टेटस में पाकिस्तान के आजादी का जश्न मनाने का वीडियो लगा लिया। वीडियो 14 अगस्त की दोपहर 12.52 बजे लगा।
विज्ञापन

देर शाम को गांव व उसके परिचितों ने स्टेटस देखा तो विरोध किया। स्वतंत्रता दिवस की दोपहर तक वीडियो नहीं हटा तो स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
हरकत में आई इंस्पेक्टर की टीम ने आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। शांति भंग की कार्रवाई करते हुए 15 दिन के लिए जेल भेज दिया।


ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर शाम को मामले की जानकारी बीट के दरोगा व सिपाही को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। मंगलवार दोपहर में 30-40 ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दरोगा व सिपाही पर आरोप लगाया। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने आरोपी कोटेदार जुबेर को गांव से हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की और मोबाइल जब्त कर लिया।
हालांकि, तब तक उसने व्हाट्सएप का स्टेटस बदल दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसके स्टेटस के वीडियो व स्क्रीन शॉट्स उपलब्ध कराए हैं। उसी आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की लेकिन अन्य कोई मामला सामने नहीं आया।

माहौल खराब करने का प्रयास, इसलिए कार्रवाई
डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि स्टेटस देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित थे। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। इसलिए जुबेर पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। अगर कोई तहरीर मिलती तो उस आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देश के लोगों की भावनाओं को आहत करने का मामला है। साथ ही देश के खिलाफ वक्तव्य जारी करने और आईटी एक्ट का मामला इस केस में दर्ज किया जा सकता है।
- डॉ. राजेश कुमार, अधिवक्ता, हाईकोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें