यूपी में कुल 2,59,810 मामले सक्रिय
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 10 राज्यों में 76 प्रतिशत से अधिक नए मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश में 34,379 नए मामले दर्ज किए गए। देश के तीसरे सबसे बड़े प्रभावित राज्य के रूप में दिल्ली सामने आई। पिछले 24 घंटों में देश में 3.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए। यूपी में नए मामलों ने राज्य की कुल संख्या को 9,76,765 पर ले लिया, जिनमें से 2,59,810 सक्रिय हैं।
लखनऊ में सबसे ज्यादा मामले
लखनऊ में 5,239, प्रयागराज में 2,013 और वाराणसी में 1,813 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में मेरठ में 1,684 नए मामले सामने आए। चंदौली 713, मुरादाबाद 870, झांसी 823 और गोरखपुर 1,136 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। गुरुवार को लगातार 12वें दिन 5,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए।