फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की वेटिंग टिकट पर करें लग्जरी बस में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के इन दिनों लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली जाने के लिए आपने आईआरटीसीटीसी से ऑनलाइन रिजर्वेशन कराया है, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है तो निराश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


इस वेटिंग टिकट पर आप परिवहन निगम की लग्जरी बस से यात्रा कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए बस के किराये का अंतर चुकाना होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोेरेशन (आईआरटीसीटीसी) इस लग्जरी बस का इंतजाम खुद करेगा। इसमें आप रजामंदी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए आपको बस अड्डे भी नहीं जाना होगा। चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने ही बस आपका इंतजार करेगी।

ट्रेन यात्रियों को यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और आईआरसीटीसी के आपसी समझौते के बाद मिलने जा रही है। इस सिलसिले में परिवहन निगम के शिष्टमंडल ने 24 जून को दिल्ली में आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों निगमों में लखनऊ और दिल्ली से यात्रियों को लग्जरी बस से सफर मुहैया कराने पर सहमति बनी, जिसका जल्द ही अनुबंध होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यात्री ऐसे पाएंगे सुविधा

जिन यात्रियों के वेटिंग के टिकट कंफर्म नहीं होंगे, आईआरसीटीसी उनसे मोबाइल पर बातचीत करके उनको लग्जरी बस स्कैनिया या वॉल्वो से गंतव्य तक पहुंचाने की रजामंदी लेगा।

रजामंदी के बाद आईआरसीटीसी वेटिंग यात्रियों की सूची यूपीएसआरटीसी ऑनलाइन मुहैया कराए देगा। यात्रियों की सुविधा के लिए लग्जरी बस में वेटिंग यात्रियों की सूची लगी रहेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम कहते हैं कि आरटीसीटीसी के प्रबंध निदेशक से लखनऊ और दिल्ली के बीच सफर करने वाले जिन यात्रियों का वेटिंग का टिकट कंफर्म नहीं होता तो उनको परिवहन निगम की लग्जरी बस से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बातचीत हुई है।

परिवहन निगम के प्रस्ताव को आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक ने स्वीकार कर लिया है। जल्दी ही दोनों निगमों के बीच अनुबंध होने जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें