फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, बसपा कैसे मनाएगी मायावती का जन्मदिन

Thu, 14 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगी।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। लखनऊ में मायावती प्रेस कांफ्रेंस करके ब्लू बुक के ग्यारहवें संस्करण का विमोचन करेंगी।

सभी 75 जिलों में बसपा प्रमुख के जन्मदिन पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की ओर से गरीबों व अस्पतालों में मरीजों को कंबल व फल आदि वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी की चुनावी रणनीति का एलान भी कर सकती हैं। सभी जिलों में मायावती की प्रेस कांफ्रेंस का लाइव प्रसारण दिखाकर कार्यकर्ताओं तक चुनावी संदेश पहुंचाने की योजना भी बनाई गई है।

शुक्रवार को मायावती अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगी। सुबह बसपा के प्रदेश कार्यालय में जन्मदिन समारोह में शामिल होने और प्रेस कांफ्रेंस के बाद मायावती दोपहर दिल्ली चली जाएंगी।
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच हजार लोगों का लक्ष्य

राजधानी में बसपा मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जबकि सभी जिला मुख्यालयों पर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

यानी जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में 20-25 हजार लोग मौजूद रहेंगे। जिलों में जोनल, जिला कोआर्डिनेटर व अन्य स्थानीय वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम स्थलों पर बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन लगवाए जा रहे हैं जिसके जरिये बसपा प्रमुख की लखनऊ में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस लाइव दिखाई जाएगी।

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मायावती पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के संबंध में संदेश देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें