सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान (केएनआईपीएसएस) में मंगलवार को वनस्पति विज्ञान व अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
रैली के दौरान छात्रों ने प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेपर बैग अपनाने का संदेश दिया। राहगीरों को पेपर बैग वितरित करते हुए प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रो. मीनाक्षी पांडेय, डॉ. शालिनी सिंह, प्रो. किरण सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ओबैद अख्तर, डॉ. अनिल कुमार और अभिषेक मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन में सिंपल वर्मा, फैजा, मुस्कान सिंह, सलोनी, रिद्धि, दिव्यांशु, शिवानी समेत दोनों विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।