फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोर्ट में गवाह पर चाकू से हमला

Fri, 15 Nov 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गवाही देने कोर्ट पहुंचे एक युवक पर बृहस्पतिवार को चाकू से हमला कर दिया गया। उसके चेहरे पर घाव के कई निशान बन गए। घटना से अफरातफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया गया। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने ससुर-पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग निवासी राज सिंह और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। राज का आरोप है कि वह सुबह कोर्ट गवाही देने आया था। इसी दौरान उसके ससुर, पत्नी समेत पांच लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर चोटें आई। अचानक घटना से कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर सास-ससुर को हिरासत में ले लिया। वहीं मौके से तीन अन्य आरोपी फरार हो गए।

कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के बीच विवाद चल रहा है। पति ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धौर गांव निवासी एवं ससुर अजीत प्रताप सिंह, पत्नी निहारिका सिंह के अलावा आशुतोष सिंह, हर्षित सिंह और अमित सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ससुर और पत्नी का शांतिभंग में चालान किया गया है। फरार आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें