फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता पर चाकू से हमला

Sun, 31 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब में इंदौराबाग मोड़ के पास ठेला लगाने के विवाद में ठेले वाले ने अधिवक्ता पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान खौलते तेल की कड़ाही भी उन पर गिर गई और वह झुलस गए। दोनों पक्षों ने बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मड़ियांव के नौबस्ता निवासी अधिवक्ता आकाश तिवारी इंदौराबाग मोड़ पर जमीन किराए पर लेकर फास्ट फूड का काउंटर लगवाते हैं। उनके काउंटर के सामने ही कई लोग ठेला लगाते हैं। आकाश का आरोप है ठेला लगाने वाले राम सिंह ने बृहस्पतिवार को उनके कर्मचारियों से गालीगलौज की थी।
शाम को जब वह वहां पहुंचे और राम सिंह से इस बारे में बात की तो वह भड़क गया। पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ही खौलते तेल की कड़ाही आकाश पर गिर गई और वह झुलस गए। मामले में अधिवक्ता आकाश तिवारी ने राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, राम सिंह ने भी पान विक्रेता प्रयागराज और आकाश के कर्मचारियों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें