फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिगवां के अतरौरा निवासी कन्हैया लाल ने अपने गांव में रहने वाले राकेश और कुलदीप पर उन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में महिगवां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। कन्हैया का आरोप है कि कुछ दिनों से राकेश और कुलदीप उनसे गाली-गलौज कर रहे थे। छह नवंबर की शाम करीब सात बजे वह घर से पान मसाला लेने निकले थे तभी रास्ते में दोनों उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। खुद को बचाने के लिए उन्होंने हाथ आगे कर दिए। इससे हाथ में कई घाव हो गए। शोर सुन कर जब लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद 10 नवंबर को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राधे श्याम मौर्या ने बताया कि पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें