ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् कार्यक्रम
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा के अनुसार वंदे मातरम् हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारियां याद दिलाता है। कुलपति ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, छात्र एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।