फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेधा संवर्धन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
केकेकी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर।
विज्ञापन
1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में आयोजित 24वीं वार्षिक युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘मेधा संवर्धन-2026’ का शनिवार को समापन हो गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘युवा शक्ति, सृजन व संस्कृति का संगम’ रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम लखनऊ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी और प्रख्यात रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दोनों अतिथि महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। बाबू बनारसी दास वार्ड के पार्षद आशीष हितैषी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगामी अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता ‘दिव्यांकुर’ के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य टीएन मिश्रा ने की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने दो दिवसीय प्रतियोगिताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि लोकनृत्य, लोकगीत, सुगम संगीत, नृत्य नाटिका, फैशन शो, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, पोस्टर, रंगोली, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक और संस्कृति स्टॉल जैसी प्रतियोगिताओं में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दो और तीन नवंबर को होने वाली अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता ‘दिव्यांकुर’ में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
समापन समारोह में विद्यार्थियों की संगीत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कसक और उनके समूह ने मिथिलांचल का विवाह गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी। करन और उनके समूह की ‘देवा श्री गणेशा’ प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। रश्मि ने ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ गीत प्रस्तुत किया, जबकि महक और उनके समूह ने लोकगीतों से समां बांधा।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि दो दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का उत्साह अर्णव तूफान भी नहीं रोक सका। समारोह का संचालन डॉ. हरगुन साहनी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें