फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पतंग ने उड़ाई 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
तार पर फंसा पतंग।
विज्ञापन
नगराम। कस्बे के बहरौली फीडर के तारों में सोमवार सुबह 11 बजे पतंग मांझे सहित फंस गई। इससे सिसेंडी उपकेंद्र में जोरदार धमाका हुआ और 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। समेसी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार के मुताबिक 25 किमी लंबी लाइन की पेट्रोलिंग के बाद लक्ष्मणपुर के पास तार में पतंग फंसी मिली, जिसे हटाकर करीब ढाई घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इस लाइन से बहरौली, हरदोईया, अनैया, खरगापुर, रामपुर, करोरवा, हुसैनाबाद, नेहरू नगर, मुकुंद खेड़ा, सिरौना, घोड़सारा, बड़ेहा, भोला पुरवा, पकरा, रसूलपुर, मकदूमनगर बजगहिया, जवाहर सिंह का पुरवा, दोरिया, आदमपुर सहित पचास गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। हरदोईया निवासी गिरजा शंकर द्विवेदी, सिरौना के कृष्ण कुमार सिंह, बजगहिया के राम बहादुर ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई जो काफी इंतजार के बाद दोपहर में चालू हुई। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें