फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किचन में लगी आग, भाई-बहन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम डी ब्लॉक स्थित हैदर कैनाल के पास घर में मंगलवार दोपहर सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण किचन में आग लग गई। हादसे में 22 वर्षीय शिक्षक शाबान 80 व उनकी 17 वर्ष की बहन शरीफा 60 प्रतिशत जल गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

बहराइच के तकिया गांव निवासी मजदूर जाकिर के मुताबिक बेटा शाबान रजा अली हैदर कैनाल के पास रहकर ट्यूशन पढ़ाता है। कुछ दिन पहले हाईस्कूल में पढ़ रही बेटी शरीफा उसके पास रहने आई है। मंगलवार दोपहर दोपहर एक बजे गैस सिलिंडर लीक होने की दुर्गंध आने पर दोनों किचन पहुंची। शाबान ने जैसे ही चूल्हा जलाया, आग भड़क गई। किचन छोटा होने से दोनों भाग नहीं सके और आग की चपेट में आ गए। चीख सुन पड़ोसी भागते आए और दोनों को निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे की सूचना पर जाकिर पत्नी गुड़िया के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया भाई-बहन का प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किचन में रोशनदान होता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें