फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्टर के बेटे ने युवती से फेसबुक पर की दोस्ती, मंगलसूत्र पहनाया, फिर कई माह तक बंधक बनाए रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ओमेक्स बिल्डिंग में एक युवती को कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया। बंधक बनाने वाला कोई और नहीं, उसका प्रेमी ही था। प्रेमी की हरकतों से परेशान युवती ने वन स्टॉप सेंटर 181 और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शनिवार को दोनों टीमों ने अपार्टमेंट में छापा डालकर युवती को सुरक्षित निकाला। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी राजधानी के एक रसूखदार कांट्रेक्टर का बेटा है।
विज्ञापन

बस्ती की रहने वाली युवती गोमतीनगर इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई करती थी। फेसबुक के जरिए फरवरी में उसकी दोस्ती गोंडा के तरबगंज निवासी आलोक पांडेय से हुई। आलोक का परिवार लखनऊ के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रहता है। आलोक के पिता बड़े कांट्रेक्टर हैं। युवती का कहना है कि उनकी पहुंच राजनीतिक दलों में काफी लोगों से है। युवती का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद काफी दिनों तक चैटिंग चलती रही। इसके बाद आरोपी आलोक और उसके बीच बातचीत हुई। आलोक, युवती को ओमेक्स आर-1 के फ्लैट नंबर 902 में लेकर आया।
शादी के लिए कहा तो करने लगा टालमटोल
युवती का आरोप है कि मार्च में आलोक ने उससे संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने हामी भर दी लेकिन जब युवती दबाव बनाने लगी तो वह टालमटोल करने लगा। आलोक ने युवती से कहा कि उससे कोर्ट मैरिज करने पर परिवार की काफी बदनामी होगी। इसी बीच दोनों ने घूमने का प्लान बनाया। दोनों कई दिनों तक आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में घूमते रहे। युवती के मुताबिक, कई दिनों तक दोनों हैदराबाद के एक होटल में रुके रहे। वहीं से आंध्र प्रदेश घूमने गए थे। वापस आने के बाद हैदराबाद के एक मंदिर में आलोक ने उसके साथ शादी कर ली। आलोक ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहना दिया।
विज्ञापन

युवती को पीटने के बाद तोड़ दिया था मोबाइल
पीड़िता के मुताबिक, हैदराबाद से वापस आने के बाद आलोक के दूसरे लड़कियों से संबंध की जानकारी हुई तो पूछताछ की है। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। आलोक ने गुस्से में आकर युवती का मोबाइल और सिम दोनों तोड़ दिया। इसके बाद कुछ दिनों तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई। फिर आलोक ने युवती से माफी मांगी और आलोक ने युवती को फिर हॉस्टल भेज दिया।
चालक के जरिए बुला दोबारा की पिटाई
पीड़िता का आरोप है कि 27 अप्रैल को वह अपने घर चली गई थी। 5 मई को आलोक ने अपने चालक के जरिए उसे बुलाया। चालक उसे लेने गया था। वह उसे लेकर ओमेक्स अपार्टमेंट पहुंचा। जहां पर आलोक ने युवती का मोबाइल चेक किया। दोबारा नाराज होकर मोबाइल तोड़ दिया। जब युवती ने शादी की बात की तो उसने घर में माहौल ठीक न होने की बात कही। युवती का आरोप है कि जिस फ्लैट में उसे रखा गया था। वहां पर आलोक की दूसरी गर्लफ्रेंड और कुछ लड़के भी रहते थे। आरोप है कि आलोक के पिता पीडब्ल्यूडी के बड़े ठेकेदार हैं। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
घर में हुई थी तोड़फोड़, मिला नशे का सामान
आशा ज्योति केंद्र वन स्टॉप सेंटर की प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह के मुताबिक, युवती के कॉल पर जब उनकी और पुलिस की टीम गई तो अंदर का नजारा काफी भयावह था। फ्लैट के कमरे की खिड़कियों पर लगे शीशे टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था। साफ लग रहा था कि वह जमकर उत्पात मचाया गया है। कमरे की अलमारियों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी मिले। इसके अलावा घर के अंदर कई आपत्तिजनक सामान व दवाएं मिली हैं। पुलिस ने सभी चीजें सील कर दी हैं। प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह के मुताबिक, शुरुआती दौर में पुलिस मामले को रसूखदार लोगों से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई नहीं कर रही थी। लेकिन उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
आरोपी की तलाश में दबिश शुरू
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, युवती के पिता की तहरीर पर आलोक पांडेय सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आलोक पांडेय के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में बने बंगले पर छापेमारी की। लेकिन वह वहां से भाग गया है। पुलिस आरोपी आलोक और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें