फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरणकर्ताओं ने दलित पूर्व प्रधान के अगवा पुत्र को मौत के घाट उतारा, तीस लाख मांगी थी फिरौती

Sat, 31 Oct 2020 07:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
मृतक छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने घर से निकले छात्र का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दलित छात्र की नृशंस हत्या कर दी। छात्र के पिता पूर्व ग्राम प्रधान हैं। शुक्रवार की रात परिजनों से फोन कर तीस लाख रूपये की फिरौती मांगी गई थी। मगर शनिवार सुबह छात्र का शव पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के सोनवा इलाके में नहर में पड़ा मिला। छात्र की अपहरण के बाद हत्या की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहरण करने के बाद हत्या का कारण पता कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी ओमकार नाथ चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान रहे हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र वेदप्रकाश गुरुवार को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ढूढ़ने निकले। खोजबीन के बाद जब छात्र का पता नही लगा तो परिजनों ने थाने में बेटे के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

बेटे का शव देख घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए मां-बाप

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की। गुरुवार की देर रात छात्र के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर परिजन व बहराइच पुलिस पड़ोसी जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के देवरनिया गांव पहुँचे। जहां पर छात्र का शव नहर में पड़ा मिला। बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। माँ- बाप घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए।

श्रावस्ती जिले की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ नानपारा जंगबहादुर यादव ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मटेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

खोजने के लिए लगी थीं पांच टीमें

अपहरण किए गए छात्र को ढूढ़ने के लिए एसओजी समेत पांच टीम लगी थीं। इसके बावजूद छात्र को सही सलामत नहीं ढूढ़ा जा सका। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें