फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता 12 से, जुटेंगे 300 खिलाड़ी

Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में मंडल के सभी जिलों के करीब 300 खिलाड़ी जुटेंगे। एक दिवसीय प्रतियोगिता के लिए मैदान पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को बाल विद्या मंदिर गंगागंज में होगी। इसमें लखनऊ मंडल के सभी जिलों के बालक व बालिकाओं की अंडर 14 और अंडर 19 वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस तरह हर जिले से चार टीमें आएंगी। चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने के लिए जिले के खिलाड़ी तैयारी में जुटे हैं। मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले के खिलाड़ी लखनऊ मंडल की टीम में जगह बना सकेंगे। इसके बाद उन्हें राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जिले में हो रही मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लखनऊ मंडल की टीम बनाई जाएगी। मंडल की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। रविवार को खेल मैदान को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें