कोर्ट ने राज्य सरकार व वादी के वकीलों को मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने यह आदेश अंकित की जमानत अर्जी पर दिया।
लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कांड में जेल में बंद आरोपी अंकित दास की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। इस बीच कोर्ट ने राज्य सरकार व वादी के वकीलों को मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने यह आदेश अंकित की जमानत अर्जी पर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान अपर शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने राज्य सरकार की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय दिए जाने का आग्रह किया था। गौरतलब है कि तिकुनिया कांड में आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो चुकी है। जबकि अंकित दास और अन्य अभियुक्तों का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था।