फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : बृजलाल खाबरी ने कहा, सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, हमारा गठबंधन सिर्फ जनता से

Fri, 26 May 2023 08:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पार्टी प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा की कुछ खबरों को बिना किसी आधार के प्रचारित किया जा रहा है, इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का काफी स्नेह और समर्थन मिला है, जिसका व्यापक असर हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों की संख्या पर फैलाए जा रहे भ्रम का खंडन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (पूर्व सांसद) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। नगर निकाय चुनाव में जनता ने हमें समर्थन दिया लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के सहारे लोकतंत्र को लूटा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हमारा गठबंधन जनता के साथ है। हम अनुभवी नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में जनता के बीच जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा की कुछ खबरों को बिना किसी आधार के प्रचारित किया जा रहा है, इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का काफी स्नेह और समर्थन मिला है, जिसका व्यापक असर हुआ है। हमें हिमांचल प्रदेश व कर्नाटक के परिणाम में इसका असर भी दिखा है। आने वाले चुनावों में भी इसका व्यापक असर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें