फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के जनरेटर ने ली लाइनमैन की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के संविदा कर्मी (लाइनमैन) इकबाल अंसारी की जान केजीएमयू के जनरेटर ने ली थी। कमेटी की जांच में इसका खुलासा हुआ है। वितरण एवं परीक्षण इकाई के अभियंताओं की कमेटी ने उपकेंद्र से लेकर केजीएमयू के जनरेटर व कंट्रोल रूम की जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को भेज दी है। इसमें कहा गया है कि जनरेटर के बैक फीड करंट से इकबाल अंसारी हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान चिपक गए थे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि उपकेंद्र से महज 50 मीटर दूरी पर ही कुछ अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। इकबाल खुद ही बसबार से ट्राॅली को बाहर निकालकर काम करने गए थे। जब हादसा हुआ तो एक कर्मी को अंदेशा हुआ कि कहीं ऑपरेटर गिरजाशंकर ने ट्राॅली लगा तो नहीं दी, मगर ट्राॅली बाहर ही थी। इस प्रकरण की रेजीडेंसी के एक्सईएन एसके वर्मा के नेतृत्व में जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में ऑटो पैनल लगे होने के कारण जैसे ही उपकेंद्र की बिजली गुल हुई तो उनके जनरेटर स्वत: चालू हो गए थे।
जनरेटर एवं पैनल की अर्थिंग से लीक हुआ करंट
लेसा अभियंताओं को अंदेशा है कि जनरेटर एवं कंट्रोल रूम में लगे पैनल की अर्थिंग एक होने के कारण करंट लीक होकर उस पोल तक पहुंच गया, जिस पर इकबाल काम कर रहे थे। अंदेशा यह भी है कि केजीएमयू के कंट्रोल रूम में बसबार से पैनल का कनेक्शन ऑटोमैटिक डिस्कनेक्ट हो गया, मगर उसका पॉइंट टच होने से करंट बैक फीड होकर उपकेंद्र तक पहुंच गया।
विज्ञापन

टेस्ट में पास कर्मी ही कर सकेंगे लाइन पर काम
हादसे के बाद उपकेंद्रों पर संविदाकर्मियों को एक बार फिर प्रशिक्षित करने का काम शुरू हुआ है। इसमें लाइन पर काम करने के दौरान क्या-क्या सावधानी बरती जानी है और कैसे काम करना है, आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद टेस्ट होगा, जो उसमें पास होगा, वही 15 अप्रैल से लाइन पर काम कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें