फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू : धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, एनएमओ का प्रदर्शन

विज्ञापन
केजीएमयू लखनऊ। 
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू में महिला डॉक्टर के धर्मांतरण के प्रयास का मुद्दा तूल पकड़ चुका है। इस मामले में विभिन्न संगठनों के बाद अब नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) भी महिला रेजिडेंट डॉक्टर के पक्ष में आ गया है। बुधवार को एनएमओ ने पैथोलॉजी विभाग के सामने प्रदर्शन भी किया।प्रदर्शनकारियों ने केजीएमयू गेट से लेकर कुलपति ऑफिस तक नारेबाजी की। इस दौरान एनएमओ के पदाधिकारियों और केजीएमयू के अधिकारियों के बीच झड़प भी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद महानगर इकाई के संयोजक डॉ. शिवम कृष्णन, संगठन मंत्री डॉ. कपिल शर्मा ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से मुलाकात भी की। उन्होंने मांग किया कि आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर की डिग्री रद्द की जाए। नीट पीजी से उसका दाखिला रद्द कराने की भी सिफारिश की जाए। डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि पैथोलॉजी विभाग के उन संकाय सदस्यों की भी पहचान की जाए, जो आरोपी का साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें