फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने एसटीएफ रिपोर्ट पर उठाए सवाल

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पत्र भेजकर एसटीएफ रिपोर्ट में कुछ शिक्षकों के नाम, विभाग और पदनाम का जिक्र सही नहीं होने की बात कही है। संघ का कहना है कि किसी भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई से पहले रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों की पुष्टि और संबंधित डॉक्टर का पक्ष सुनना जरूरी है।
विज्ञापन

संघ के महासचिव डॉ. संतोष कुमार ने पांच नवंबर को कुलपति को पत्र भेजकर डॉ. अब्बास अली मेहंदी, डॉ. हैदर अब्बास, डॉ. कलीम, डॉ. अहमद और डॉ. कौसर उस्मान समेत कई शिक्षकों के विभाग और पदनाम के जिक्र पर आपत्ति जताई गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ की जनरल बॉडी मीटिंग हुई। इसमें करीब 200 शिक्षक और सदस्य शामिल हुए। बैठक में एसटीएफ रिपोर्ट के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। डॉ. संतोष कुमार के मुताबिक, बैठक में हुई चर्चा का पूरा विवरण कुलपति, कुलसचिव और कार्य परिषद के सभी सदस्यों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें